जमशेदपुर : सूर्य मंदिर की दान पेटी से हुई लगभग 15 हजार की चोरी, थाने में मामला दर्ज

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर की दानपेटी (Jamshedpur Sun Temple Donation Box ) का ताला काटकर लगभग 15 हजार रूपए चोरी होने का मामला सामने आया है।

यह घटना 9 नवंबर आधी रात को घटित हुई थी लेकिन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को इस चोरी (Theft) की जानकारी दूसरे दिन मिली। जानकारी मिलते ही सिद्धगोरा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

राम मंदिर के पीछे पड़ी थी दान पेटी

मंदिर के पुजारी ने बताया कि वे 9 नवंबर की रात के 11.30 बजे सोने के लिये चले गये थे। 10 नवंबर की सुबह जब पूजा-पाठ कर सुबह 6 बजे मंदिर के भीतर घुसे तब देखा कि जहां पर दान पेटी रखा हुआ था वहां से गायब है।

खोजबीन के दौरान पाया कि दानपेटी राम मंदिर (Ram Mandir) के पीछे पड़ा हुआ है।

नहीं है किसी पर शक

घटना की जानकारी थाने में देने के बाद भी सिदगोड़ा पुलिस (Sidgora Police) जांच में दो दिनों के बाद शुक्रवार को पहुंची। इस बीच थाना के ASI ने पुजारी का बयान लिया।

पूजारी ने बताया कि जब वे सोकर जागे थे, तब मंदिर परिसर की सभी Light जल रही थी। उन्हें घटना के संबंध में किसी पर भी आशंका नहीं है।

Share This Article