झारखंड

चाईबासा में हुए IED ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

पश्चिम सिंहभूम: चाईबासा (Chaibasa) के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजनबेड़ा गांव में बुधवार को IED ब्लास्ट में CRPF 197 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। उसे एयरलिफ्ट (Airlift) कर रांची भेजा गया है।

चाईबासा SP आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि IED ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है।

फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है

उन्होंने बताया कि कोल्हान क्षेत्र में CPI माओवादी नक्सलियों के बड़ी संख्या में उपस्थित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना के सत्यापन के लिए अहले सुबह से चाईबासा पुलिस (Chaibasa Police), कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखंड जगुआर और CRPF 60 BN, 174 BN, 197 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया जा रहा था।

इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत जोजोहातु से अंजदबेड़ा के बीच सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा एक IED का विस्फोट किया गया।

इसमें CRPF 197 BN के SI इंसार अली जख्मी हुए हैं। फिलहाल, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सर्च अभियान के दौरान उसी क्षेत्र में एक अन्य जिंदा पाईप बम IED बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा बलों एवं बम निरोधक दस्ता ने उसी स्थान पर नष्ट कर दिया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker