रांची में महिला से ससुराल में मांगे गए 8 लाख दहेज, नहीं देने पर कराया गर्भपात, फिर पिलाकर की जान से मारने की कोशिश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दहेज (Dowry) को लेकर बहुओं को मारना पीटना, जलाना, प्रताड़ित करना, उसे जान से मारने की कोशिश करना आजकल यह मामला आम हो गया है।

आए दिन कोई न कोई बहु किसी ना किसी घर में जलाई जाती है या फिर मार दी जाती है। ऐसी ही एक घटना कोतवाली थाना (Kotwali police station Ranchi) क्षेत्र के पुरानी रांची की रहने वाली जैनब अख्तरी के साथ घटी है। जैनब अख्तरी के साथ उनके पति और ससुराल वालों ने दहेज के रूप में ₹8 लाख की मांग की।

जिसे पूरा ना करने पर पति व ससुराल वालों ने जैनब अख्तरी का गर्भपात करा दिया और उसे जहर पिलाकर मारने की कोशिश भी की।

इस संबंध में जैनब ने पति बोकारो निवासी मो शमीम, सास व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

जैनब अपने आवेदन में कहा कि शमीम से उसकी शादी नवंबर 2020 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुराल वाले उससे दहेज की मांग की।

मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की थी।

जिससे उनकी तबियात खराब हो गई। उनका इलाज सीएमसी वेलोर में हुआ। बात सुलझाने के लिए वह अपने भाई के साथ बीते 26 फरवरी को ससुराल गई।

लेकिन पति समेत उसके ससुराल वालों ने उसे निकाल दिया। शादी के समय दिए गए सामानों को भी नहीं दिया। दर्ज प्राथमिकी केा आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article