BJP का दामन थामने वाले मंडल मुर्मू को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा, मिली थी जान से मारने की धमकी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mandal Murmu get X Category Security : वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज और BJP नेता मंडल मुर्मू (Madal Murmu) को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने X कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है।

गौरतलब है कि हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के प्रस्तावक रह चुके मंडल मुर्मू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

जिसके बाद उन्हें Social Media पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसमें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर उनका सिर काटने पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इस धमकी का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मंडल मुर्मू ने राज्य और केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की थी, जिसके फलस्वरूप उन्हें गृह मंत्रालय द्वारा एक्स कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई।

अब सुरक्षा के बीच, मुर्मू को BJP प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते देखा जा रहा है।

Share This Article