झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस आज, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 (Foundation Day of Jharkhand Legislative Assembly) नवंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

राज्यपाल रमेश बैस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जबकि सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) मुख्य अतिथि होंगे।

इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में चयनित बगोदर से माले विधायक विनोद सिंह सम्मानित किए जायेंगे। इसके अलावा अन्य कर्मियों को भी सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर तीन दिनों तक कार्यक्रम होंगे।

झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने सोमवार को बताया कि 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह होगा।

23 नवंबर से सांस्कृतिक समेत अन्य कार्यक्रम होंगे

सर्वश्रेष्ठ विधायक और कर्मी सम्मानित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो द्वारा रचित पुस्तक संसदीय दायित्व के तीन वर्ष नामक पुस्तक का लोकार्पण किया जायेगा।

23 नवंबर से सांस्कृतिक समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। विधानसभा द्वारा केंद्र-राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन (National Conference) का आयोजन किया जायेगा। डॉ कुमार विश्वास और उनके साथियों का काव्य पाठ होगा। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।

Share This Article