लोकसभा की 14 सीटों पर विजय दिलाएगी पार्टी की नई ऊर्जावान टीम, बाबूलाल ने…

BJP प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पार्टी के नव नियुक्त लोकसभा प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित लोकसभा प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों की टीम एक अनुभवी टीम है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Party New Energetic Team: BJP प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पार्टी के नव नियुक्त लोकसभा प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित लोकसभा प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों की टीम एक अनुभवी टीम है।

यह सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी टीम है, जिसके पास अनुभव है और समर्पण है। यह टीम युवाओं की ऊर्जा से भी परिपूर्ण है।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है

मरांडी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का बिगुल बजने वाला है। उन्होंने कहा कि यह टीम राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं के समर्पण और समर्थन से 14 लोकसभा सीट पर जीत दिलाएगी।

जनता तीसरी बार मोदी सरकार के लिए संकल्पित : कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि जनता तीसरी बार मोदी सरकार के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि यह टीम जन समर्थन का संयोजन करेगी और Record सफलता हासिल करेगी। मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास है भरोसा है।

Share This Article