मोदी सरकार और BJP के खिलाफ सड़क पर उतरे JMM के कार्यकर्ता, नारे लगाते…

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के रांची ,रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और गढ़वा जिला के कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को मोरहाबादी मैदान (Morabadi Maidan) में जुटे।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Workers Against BJP: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के रांची ,रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और गढ़वा जिला के कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को मोरहाबादी मैदान (Morabadi Maidan) में जुटे। इसके बाद कार्यकर्ता राजभवन मार्च पर निकले।

लेकिन इस बार JMM कार्यकर्ता अपने पुराने निश्चित रूट में परिवर्तन करते हुए सिदो-कान्हू पार्क (Sido-Kanhu Park) से Premsons Motor होते हुए कांके रोड मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister’s residence) के पास होकर आगे बढ़े ।

JMM कार्यकर्ताओं में आक्रोश

यहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोका। मगर हजारों की भीड़ नहीं रुकी। कार्यकर्ताओं की भीड़ मुख्यमंत्री हाउस कांके रोड से होते हुए आगे बढ़ गयी । कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लिए मोदी सरकार और BJP के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास में ED के अफसर के पहुंचने के बाद JMM कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। शिबू सोरेन (Shibu Soren) की आवास के बाहर भी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई।

Share This Article