अंधविश्वास! जमशेदपुर में झाड़फूंक के लिए एक महीने से युवती को जंजीर से बांधे रखा, पिता ने कहा- भूत-प्रेत का साया, पुलिस ने कराया मुक्त

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: आज के युग में भी अंधविश्वास जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र खरकई नदी किनारे कर्बला में देखने को मिला, जहां एक युवती को शैतानी ताकत होने की बात कहते हुए उसके पैर को जंजीर से बांधकर रखा गया था।

मामले की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। युवती को जंजीर से मुक्त कराया।

उसे बिष्टुपुर थाना की पुलिस को सौंप दिया गया। जहां युवती के पिता ने कहा कि बेटी की मानसिक रोगी है।

उस पर भूत-प्रेत का साया है। इस कारण झाड़-फूंक कराने के लिए लाए थे। विगत 30 दिन से वह यहीं है।

कई डाक्टरों से इलाज कराया पर बेटी ठीक नहीं हुई। इससे पहले छोटी बेटी को यहां लाया था, वह ठीक हो गई थी।

इसी कारण दूसरी बेटी को भी यहां लेकर आए थे। पिता ने डॉक्टरों का पर्चा भी दिखाया।

मामले का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने भी मामले की जानकारी ली।

युवती ने कहा कि उसे यहां जबरन रखा गया है। उसके साथ गलत भी हुआ है।

मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की बात भी कही। उसने बताया कि उसे हर रोज पानी में कुछ मिला कर पिलाया जाता था।

बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने युवती को सदर अस्पताल भेज दिया है। उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई।

बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

युवती के पिता ने बताया है कि पुत्री मानसिक रोगी है। खुद पुत्री को लेकर गए थे। युवती जमशेदपुर के परसुडीह की रहने वाली है।

Share This Article