पारा शिक्षकों का डाटा अपलोड करने का निर्देश

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: गोमिया के बीआरसी भवन में शनिवार को आयोजित प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक में विधायक डा. लंबोदर महतो ने कहा कि पारा शिक्षकों का डाटा विभागीय वेब पोर्टल पर शीघ्र अपलोड किया जाए।

डाटा अपलोड नहीं होने के कारण यहां के 550 पारा शिक्षकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

बीईईओ दिनेश मिश्र ने कहा कि 30 सितंबर तक सभी पारा शिक्षकों का डाटा वेब पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।

यहां उन्होंने बताया कि पारा शिक्षकों के अनुमोदन से संबंधित कागजात गायब रहने के कारण डाटा अपलोड करने में कठिनाई आ रही थी।

बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि प्रखंड के 550 पारा शिक्षकों में अबतक 121 के अनुमोदन से संबंधित कागजात नहीं मिल पाए हैं, जिसकी खोजबीन की जा रही है।

जल्द ही सभी पारा शिक्षकों के अनुमोदन से संबंधित कागजात मिल जाएंगे। कहा कि पारा शिक्षकों के पास भी अनुमोदन से संबंधित कोई कागजात या छायाप्रति हो तो वह अविलंब प्रखंड शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करें।

विधायक ने कहा कि पारा शिक्षकों के अनुमोदन से संबंधित सिर्फ एक ही पंजी उपलब्ध हो पाई है और कई मूल पंजी अभी भी गायब हैं।

गायब पंजी को लेकर जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें पहचान कर एफआइआर दर्ज कराया जाए। मौके पर सीओ संदीप अनुराग टोपनो, बबलू तिवारी, विपिन कुमार थे।

Share This Article