झारखंड

बोकारो में पत्नी ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, हत्या का आरोप

बोकारो: कसमार थाना क्षेत्र के कोइ रीजारा निवासी विकास महतो की पत्नी 27 वर्षीया कंचन देवी ने गुरुवार को घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

जानकारी के अनुसार कंचन के साथ उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार की रात को भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी (Husband wife) में कहासुनी हुई थी।

गुरुवार को लगभग 12 बजे की घटना है। कंचन का फंदे में झूलता शव घर से बरामद हुआ। मृतका का मायका कसमार थाना क्षेत्र का चंडीपुर गांव में है। वह देवनंदन महतो की पुत्री थी।

सास-ससुर ने उसकी हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया

घटना की जानकारी के बाद कसमार थाना प्रभारी सुबोध कुमार सदलबल मृतका के घर पहुंचे। कसमार पुलिस ने छानबीन के बाद शव (Dead body) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर मृतका के भाई चंडीपुर निवासी राजकुमार महतो ने कसमार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए इसे हत्या का मामला बताया है।

उन्होंने बताया कि आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। उसके पति व सास-ससुर ने उसकी Murder कर उसे फंदे से लटका दिया था।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker