झारखंड : राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी

सबसे अंत में 20 से 23 जनवरी तक क्रिकेट की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें कुल 720 खिलाड़ी भाग लेंगे। सबसे ज्यादा एथलेटिक्स में 2736 खिलाड़ी शामिल होंगे

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य में स्कूली स्तर (School Level) पर खेल को बढ़ावा देने और माइक्रो लेवल (Micro Level) पर अच्छे खिलाड़ियों को चुनने के लिए झारखंड (Jharkhand) में शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्यस्तरीय खेलो झारखंड के लिए साल 2023-24 का वार्षिक कैलेंडर (Annual Calendar) जारी कर दिया है। इसमें कुल 18 खेलों को शामिल किया गया है।

सभी 18 इवेंट में कुल 25,416 प्रतियोगी भाग लेंगे

परियोजना निदेशक किरण पासी ने बताया कि खेल निदेशालय के निदेशक को पत्र जारी कर खेल कैलेंडर के तहत खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने, खेल के लिए स्थान और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।

कैलेंडर (Calender) के मुताबिक खेलों का आयोजन एक नवंबर से शुरू होकर 23 जनवरी, 2024 तक चलेगा। सभी 18 इवेंट में कुल 25,416 प्रतियोगी भाग लेंगे।

सभी खेल का आयोजन रांची के खेल गांव में होगाा

सभी खेल का आयोजन रांची के खेल गांव समेत राजधानी में मौजूद अन्य स्टेडियम में होगाा। एक से पांच नवंबर तक एथलेटिक्स, तीरंदाजी और हॉकी प्रतियोगिता होगी। सात से 10 नवंबर तक जुडो, ताइक्वांडो और मुक्केबाजी की प्रतियोगिता होगी।

कबड्डी और कुश्ती (Kabaddi and Wrestling) की प्रतियोगिताएं 22 से 26 नवंबर के बीच कुल पांच दिन होंगी। 30 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच कराटे, वुशु और शतरंज की प्रतियोगिताएं होंगी। वॉलीबाल और खो-खो का आयोजन सात दिसंबर से 11 दिसंबर तक कराया जाएगा।

एथलेटिक्स में 2736 खिलाड़ी शामिल

फुटबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं 15 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच 5 दिन तक कराई जाएंगी। 21 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बैंड प्रतियोगिता होगी।

11 जनवरी से 13 जनवरी के बीच तीन दिन तक झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान परिषद (Jharkhand Council of Educational Research), रातू, रांची में योग प्रतियोगिताएं होंगी।

साइकिलिंग की प्रतियोगिता 17 से 18 जनवरी के बीच खेल गांव में होगी। सबसे अंत में 20 से 23 जनवरी तक क्रिकेट की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें कुल 720 खिलाड़ी भाग लेंगे। सबसे ज्यादा एथलेटिक्स में 2736 खिलाड़ी शामिल होंगे।

TAGGED:
Share This Article