CM एक्सीलेंट स्कूलों में नौंवी और 11वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 मार्च से…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Excellent School: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता प्राप्त राज्य में संचालित 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के पहले शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं 12 से 22 मार्च तक चलेंगी।

परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल, Smart Watch या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे।

30 मार्च तक परीक्षा परिणामों का प्रकाशन एवं रिपोर्ट कार्ड का वितरण कर दिया जाएगा। एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो जाएगा। CBSE मानकों के आधार पर इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों, उत्कृष्ट विद्यालय प्रधानाध्यापकों-प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इन परीक्षाओं के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रश्नपत्र तैयार कर जिलों को उपलब्ध कराया जाएगा।

परीक्षाओं के आयोजन के लिए अनुभवी स्कूल प्रबंधकों (भूतपूर्व CBSE विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और उप प्रधानाध्यापक) की कमेटी गठित की गयी है। Committee की अनुशंसा के आधार पर CBSE के मानकों के अनुरूप प्रश्नपत्र तैयार कर विद्यालय सत्र की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Share This Article