झारखंड

धनबाद रेल मंडल ने कई ट्रेनों को रद्द किया, कुछ ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी सूची

कोडरमा : धनबाद रेल मंडल (Railway Division) ने कतिपय कारणों से कई रेलगाड़ियों को रद्द (Cancel) करने का आदेश जारी किया है।

इसके अलावा कई ट्रेनों (Trains) के मार्ग भी परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। रद्द की गई रेलगाड़ियों में से प्रमुख रूप से कोडरमा-हजारीबाग टाउन से बरकाकाना तथा कोडरमा-महेशमुंडा सवारी गाड़ी शामिल है, जिसे 30 जुलाई से 18 अगस्त तक रद्द (Cancel) कर दिया गया है।

Railway ने यह निर्णय बरकाकाना में होनेवाले नान इंटरलाकिंग के कारण लिया है। इसके अलावा धनबाद रेल मंडल की लगभग डेढ़ दर्जन पैसेंजर और सवारी गाड़ी को 21 अगस्त तक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही 15 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा की गई है।

रद्द की गई ट्रेनों में आसनसोल से बरकाकाना के बीच चलने वाली Passenger के साथ गोमो से बरवाडीह व चोपन जानेवाली पैसेंजर ट्रेनें (Passenger Trains) भी शामिल हैं।

शक्तिपुंज, हावड़ा-भोपाल और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत बरकाकाना से होकर गुजरने वाली ज्यादातर Trains के मार्ग बदले गए हैं। पूर्व मध्य Railway ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।

यहां देखें रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट

– 03371 कोडरमा – बरकाकाना पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

– 03372 बरकाकाना – कोडरमा पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

– 03607 कोडरमा -बरकाकाना पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

– 03608 बरकाकाना-कोडरमा पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

– 03605 महेशमुंडा -गिरिडीह पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

– 03606 गिरिडीह – महेशमुंडा पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

– 03341 बरकाकाना-डेहरी आन सोन पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

-03342 डेहरी आन सोन -बरकाकाना पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

-03312 डेहरी आन सोन – बरवाडीह पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

– 03311 बरवाडीह – डेहरी आन सोन पैसेंजर 31 जुलाई से 19 अगस्त

– 03555 आसनसोल- बरकाकाना पैसेंजर 12 अगस्त से 18 अगस्त

– 03556 बरकाकाना- आसनसोल पैसेंजर 13 अगस्त से 21 अगस्त

– 03360 वाराणसी – बरकाकाना पैसेंजर 12 अगस्त से 20 अगस्त

– 03359 बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर 13 अगस्त से 19 अगस्त

– 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस 12 अगस्त से 17 अगस्त

– 13347 बरकाना -पटना पलामू एक्सप्रेस 13 अगस्त से 18 अगस्त

– 03343 गोमो -चोपन पैसेंजर 16 से 18 अगस्त

– 03344 चोपन – गोमो पैसेंजर 16 से 18 अगस्त

– 03361 गोमो – बरवाडीह पैसेंजर 16 से 18 अगस्त

– 03362 बरवाडीह – गोमो पैसेंजर 16 से 18 अगस्त

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

– 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 15 अगस्त को पतरातु, भुरकुंडा, बरकाकाना होकर चलेगी।

– 12874 आनंद विहार- हटिया एक्सप्रेस 16 अगस्त को गढ़वा रोड, टोरी व लोहरदगा होकर चलेगी।

– 12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ 16 अगस्त को गढ़वा रोड, टोरी व लोहरदगा होकर चलेगी।

– 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 16 अगस्त को गढ़वा रोड, टोरी, लोहरदगा, रांची व हटिया होकर चलेगी।

– 12873 हटिया -आनंदविहार एक्सप्रेस 16 अगस्त को लोहरदगा, टोरी व गढ़वा रोड होकर चलेगी।

– 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस 15 अगस्त को गढ़वा रोड, टोरी, लोहरदगा, रांची व हटिया होकर चलेगी।

– 18101 टाटा -जम्मूतवी एक्सप्रेस 17 अगस्त को लोहरदगा, टोरी व गढ़वा रोड होकर चलेगी।

– 11447 जबलपुर -हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 11 से 17 अगस्त तक पतरातु, भुरकुंडा, बरकाकाना होकर चलेगी।

– 11448 हावड़ा -जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 12 से 18 अगस्त तक रांची रोड, अरगड़ा और बरकाकाना होकर चलेगी।

– 03343 गोमो -चोपन पैसेंजर 12 से 15 अगस्त तक रांची रोड, अरगड़ा और बरकाकाना होकर चलेगी।

– 03361 गोमो – बरवाडीह पैसेंजर 12 से 15 अगस्त तक रांची रोड, अरगडा और बरकाकाना होकर चलेगी।

– 19414 कोलकाता -अहमदाबाद एक्सप्रेस 13 अगस्त को रांची रोड, अरगड़ा और बरकाकाना होकर चलेगी।

– 03344 चोपन – गोमो पैसेंजर 12 से 15 अगस्त तक पतरातु, भुरकुंडा, बरकाकाना होकर चलेगी।

– 03362 बरवाडीह – गोमो पैसेंजर 12 से 15 अगस्त तक पतरातु, भुरकुंडा, बरकाकाना होकर चलेगी।

– 13025 हावड़ा -भोपाल एक्सप्रेस 15 अगस्त रांची रोड, अरगडा और बरकाकाना होकर चलेगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker