बड़ी खबर: छठ पूजा के चलते टला स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम, अब इस मौके पर हो सकता है आयोजन

छठ महापर्व और झारखंड स्थापना दिवस एक ही दिन 15 नवंबर को होने के कारण सरकार ने मुख्य समारोह स्थगित करने का फैसला लिया है। अब आयोजन सरकार गठन के अवसर पर संभव है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने छठ महापर्व को देखते हुए राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया है। दरअसल  इस बार छठ और झारखंड का स्थापना दिवस एक ही दिन यानी 15 नवंबर को पड़ रहा है। इसी वजह से सरकार ने स्थापना दिवस का मुख्य समारोह फिलहाल टालने का निर्णय लिया है।

हालांकि, 15 नवंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर सांकेतिक रूप से एक छोटा कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। वहीं, मुख्य समारोह अब सरकार के गठन के अवसर पर आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।