झारखंड : पत्नी का था गैर मर्द से नाजायज संबंध, पति को जैसे ही लगी भनक प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने उठाया यह खौफनाक कदम

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के मेलवा गांव में 23 जुलाई को हुई सलीम अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सलीम की पत्नी और उसके प्रेमी ही हत्यारे निकले हैं।

पत्नी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा है कि पति को मेरे लव अफेयर की बात पता चल गई थी। इसलिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही उसका काम तमाम कर दिया।

केस के आईओ सह अवर निरीक्षक विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

पत्नी ने खुद पति का गला रेत डाला

पति-पत्नी दोनों एक ही बिस्तर पर सोए हुए थे और सुबह पति का गला रेता मिला। पर पत्नी ने इस घटना की कोई जानकारी ना होने की बात कही।

इसके बाद पुलिस ने सलीम की पत्नी रोशन आरा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

दरअसल, रोशन आरा का मानपुर गांव के वसीम अंसारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी सलीम को हो गई थी।

इसी को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का षड़यंत्र रचा। प्रेमी के अनुसार, महिला ने ही पति का गला रेता था।

पिता ने लगाया था बहू पर हत्या का आरोप

23 जुलाई की रात सलीम अंसारी को नशीला पदार्थ खिलाकर सुला दिया और देर रात गला काट कर उसकी हत्या कर दी गई।

इधर, गिरफ्तार प्रेमी वसीम अंसारी ने बताया कि उसने सलीम अंसारी की गर्दन को पकड़ी था, जबकि रोशन आरा ने सलीम का गला काटा था।

मृतक के पिता शेख हबीब अंसारी द्वारा लगातार अपने बहू पर ही बेटे की हत्या का आरोप लगाया जा रहा था।

Share This Article