गिरिडीह में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में एक विवाहिता की लाश बरामद की गई है। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटक रहा था।

मामला धनवार थाना क्षेत्र के चितरडीह गांव का है। महिला की पहचान गुड़िया देवी (30 ) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के पति उमेश साव को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि महिला ने वर्ष 2010 में प्रेम विवाह किया है। उसके तीन बच्चे थे। महिला की मौत के बाद मझले बेटे में पुलिस की पूछताछ में बताया है कि पति ने मां को मारकर फंदे से लटका दिया।

पुलिस बच्चे के बयान की सच्चाई पता करने में जुटी है। कुछ लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसमें पति अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था।

पुलिस को शक है कि इस मामले में महिला की हत्या कर इसे आत्महत्या में बदलने की साजिश रची गई है। पुलिस ने महिला के मायके वालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

Share This Article