सुरक्षा बलों के सर्च अभियान के दौरान मिला कोडेक्स वायर, नक्सलियों ने जमीन में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Codex Wire : शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल चुनाव (Election) संचालन के लिए गिरिडीह (Giridih) के गांडेय में सुरक्षा बलों के जवान लगातार सर्च अभियान (Search Operation) चला रहे हैं।

इस कड़ी में शनिवार सुबह गिरिडीह पुलिस और CRPF 154 वीं बटालियन के सर्च अभियान में कोडेक्स वायर (Codex Wire)  बरामद होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने गिरिडीह के मधुबन और खुखरा थाना क्षेत्र के बीच स्थित केरूकोचा गावं में कोडेक्स वायर को जमीन में छिपा रखा था।

बड़ी घटना को अंजाम देने का था उद्देश्य

पुलिस की मानें तो नक्सलियों (Naxalites) ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इस विस्फोटक को रखा था। ऐन वक्त पर सुरक्षा बलों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इधर Codex Wire के बरामद होते ही पुलिस के जवान अधिक अलर्ट हैं।

Share This Article