गिरिडीह के मजदूर की बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत, जवान बेटे की मौत की खबर से गांव में पसरा मातम

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद (Bengabad) के एक मजदूर की बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक की पहचान बेंगाबाद प्रखंड के बरियारपुर गांव (Bariyarpur village) के जमरुद्दीन अंसारी के 21 वर्षीय बेटे सहादत अंसारी के रूप में हुई है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih laborer dies in road accident in Bengaluru : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद (Bengabad) के एक मजदूर की बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक की पहचान बेंगाबाद प्रखंड के बरियारपुर गांव (Bariyarpur village) के जमरुद्दीन अंसारी के 21 वर्षीय बेटे सहादत अंसारी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सहादत ऑटो से सब्जी लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में Auto पलट गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी ओर जवान बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मधवाडीह पंचयात (Madhwadih Panchayat) के मुखिया सिद्दीक अंसारी ने बताया कि शव (Dead Body) का पोस्टमार्टम बेंगलुरु में हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को हवाईजहाज से रांची लाया जाएगा। फिर शव को उसके पैतृक गांव बरियारपुर लाया जाएगा।

Share This Article