गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना (Herodih Police station) इलाके के गादीकला गांव में रविवार की शाम से दो बच्चे लापता थे। दोनों बच्चों का शव सोमवार को एक गड्ढे में मिला।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Two Children Died After Falling Into a Pit : गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना (Herodih Police station) इलाके के गादीकला गांव में रविवार की शाम से दो बच्चे लापता थे। दोनों बच्चों का शव सोमवार को एक गड्ढे में मिला। मृतक बच्चों संजय यादव का 5 वर्षीय बेटा आयुष कुमार यादव उर्फ सूर्या और लिलो यादव का 5 वर्षीय बेटा संगम यादव शामिल हैं।

घटना के संबंध में आसपास के लोगों का कहना है कि संभवतः बच्चे गड्ढे में फिसल कर गिर गए होंगे और दोनों की जान चली गई। हालांकि मामले में मृतक (Deceased) के परिजनों ने जांच की मांग की है। एक साथ गांव के दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मडुआ की रूपाई में व्यस्त थे दोनों परिवार

घटना के संबंध में मृतकों के घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को घर के सदस्य मडुआ की रूपाई में व्यस्त थे। रोपा का काम खत्म होने के बाद जब घरवाले लौटे तो देखा कि दोनों बच्चे लापता हैं। जिसके बाद काफी खोजबीन की गई तो दोनों का शव गड्ढे में मिला।

घटना में अपने बेटे को खोने वाले संजय यादव ने घटना की जांच की मांग की है। कहा कि गड्ढा किस उद्देश्य से किया गया इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि जिसकी लापरवाही की वजह से उसके बेटे की जान गई है। उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।

Share This Article