Homeझारखंडझारखंड सरकार का सहारा इंडिया को अल्टीमेटम, 15 दिन के अंदर नहीं...

झारखंड सरकार का सहारा इंडिया को अल्टीमेटम, 15 दिन के अंदर नहीं लौटाया पैसा तो होगी गिरफ्तारी

Published on

spot_img

Jharkhand Government’s ultimatum to Sahara India : झारखंड पुलिस मुख्यालय में DGP ने Sahara India के Legal Team व विश्व भारती जन सेवा संस्थान के सदस्यों के साथ शनिवार को बैठक की। बैठक में DGP ने निवेशकों के 400 करोड़ रुपये 15 दिनों के भीतर वापस करने के लिए सहारा इंडिया की लीगल टीम को अल्टीमेटम दिया।

उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर पैसा नहीं लौटाया तो झारखंड सरकार सहारा इंडिया समूह के निदेशकों के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू करेगी।

सहारा इंडिया की लीगल टीम ने DGP से आग्रह किया कि झारखंड में उनके जितने भी कार्यालय Seal किए गए हैं, उन्हें खोला जाय। इस मांग को DGP ने अस्वीकृत कर दिया।

DGP ने कहा कि Delhi High Court के रोक के आदेश के बावजूद पूरे झारखंड में अलग-अलग जिलों में सहारा इंडिया की शाखाएं संचालित हैं, जहां निवेशकों से Re-Submission के नाम पर पैसा लिया जा रहा है। इसका पूरा प्रमाण पुलिस के पास है। इसलिए रांची स्थित जोनल कार्यालय को छोड़कर कोई कार्यालय नहीं खुलने दिया जाएगा। रांची स्थित जोनल कार्यालय भी केवल पत्राचार के लिए खोला जाएगा।

DGP ने सहारा इंडिया के लीगल सेल को यह चेतावनी दी है कि प्रतिबंध के बावजूद अगर कोई Office फिर से खुलता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। DGP के इस निर्देश के बाद लीगल टीम ने 15 दिनों का समय मांगा ताकि कुछ सकारात्मक पहल की जा सके।

इस बैठक में विश्व भारती जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष Janardan Mishra, राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अशोक कुमार राम, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

हजारीबाग में 2.5 लाख का सोना बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Gold recovered in Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज...

नगर निगम चुनाव की राह हुई साफ!, झारखंड हाईकोर्ट ने दिए सख्त संकेत

Jharkhand High Court: झारखंड में लंबे इंतजार के बाद नगर निगम और नगर निकाय...

12 नवंबर को हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक, ये होंगे अहम फैसले!

Jharkahdn Cabinet Meeting: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की अगली कैबिनेट बैठक का ऐलान...

घाटशिला उपचुनाव : कल सुबह 7 बजे से वोटिंग, BJP vs JMM की प्रतिष्ठा दांव पर!

Ghatshila By-Election: झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव...

खबरें और भी हैं...