क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की पत्रिका सोहराई का राज्यपाल ने किया विमोचन

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची की वार्षिक पत्रिका ‘सोहराई’ का विमोचन किया, जो झारखंड की जनजातीय संस्कृति और विरासत को समर्पित विशेषांक है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की वार्षिक पत्रिका सोहराई के पांचवें अंक का विमोचन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा किया गया। लोक भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने ‘झारखंड की जनजातीय संस्कृति विशेषांक’ पर आधारित इस पत्रिका का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को इस सराहनीय प्रकाशन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। पत्रिका झारखंड की समृद्ध आदिवासी परंपराओं, कला और संस्कृति को सहेजने और उसे जन-जन तक पहुंचाने का एक बेहतरीन प्रयास है। राज्यपाल महोदय ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share This Article