हजारीबाग में फायरिंग कर की दहशत फैलाने की कोशिश, गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: विगत 23 मार्च की रात केरेडारी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेपीसी के ललन ने कोल कंपनी में फायरिंग करते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने शुक्रवार को यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि केरेडारी थाना क्षेत्र के मनातू लाजिदाग के जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेपीसी के कुछ कमांडर व सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जुटे हुए हैं। इस पर मनातू लाजिदाग वन क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारी कोर्रा थाना सहित कई पुलिस जवान शामिल थे

इस दौरान जेपीसी के सब जोनल कमांडर हरेन्द्र गंझु उर्फ नेताजी उर्फ ललन जी (23) देवरिया थाना सदर जिला चतरा, एरिया कमाण्डर ईश्वर दयाल महतो (27) कुठान थाना केरेडारी जिला हजारीबाग, जेपीसी सदस्य भागीरथ महतो (55) कुठान थाना केरेडारी जिला हजारीबाग, जेपीसी सदस्य बालेश्वर राम (47) मनातू थाना केरेडारी जिला हजारीबाग, जेपीसी सदस्य राम कुमार महतो (45) हफुआ थाना केरेडारी जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उनके पास से 303 का राइफल, 315 का राइफल, देशी कट्टा, 303 का जिन्दा कारतुस, 315 का जिंदा कारतूस बीस, लिक्विड जिलेटीन – 7.5 कि.ग्रा., डेटोनेटर – 02 पीस, प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेपीसी का पर्चा 50 पीस, प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेपीसी का रसीद 50 पीस, काले रंग का स्कार्पियो गाडी एक बरामद किया। एसपी बताया कि स्कार्पियो वाहन से लेवी वसूली का काम किया जाता था।

छापेमारी दल में सीआरपीएफ के ब्रजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, आरिफ एकराम, सहायक समादेष्टा सीआरपीएफ के दुर्गेश कुमार, पुलिस निरीक्षक नायल गोड़वीन केरकेट्टा, थाना प्रभारी केरडारी, थाना आनन्द आजाद थाना प्रभारी चरही, उत्तम तिवारी, थाना प्रभारी कोर्रा थाना सहित कई पुलिस जवान शामिल थे।

Share This Article