रिम्स-2 समेत छह स्वास्थ्य परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी! झारखंड में इलाज व्यवस्था होगी मजबूत

झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 5917 करोड़ रुपए की छह परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 2800 बेड वाले रिम्स-2 अस्पताल की बड़ी योजना शामिल है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने वाला है। विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली राज्य योजना प्राधिकृत समिति ने छह अलग-अलग परियोजनाओं के लिए 5917 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित योजनाओं में सबसे बड़ी परियोजना रिम्स-2 की है, जिसके लिए 4149 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल 2800 बेड का होगा।

इन परियोजनाओं के लागू होने से रिम्स पर मरीजों का दबाव कम होगा। साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत भी कम होगी।

बता दें स्वास्थ्य विभाग इन प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजेगा। कैबिनेट के अप्रूवल के बाद काम शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब 4 करोड़ की आबादी वाले राज्य में अभी केवल 10 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें सात सरकारी और तीन निजी क्षेत्र के हैं।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.