झारखंड

रांची प्रदेश भाजपा कार्यालय में तिरंगा विक्रय केंद्र का उद्घाटन

रांची: प्रदेश भाजपा (BJP) मुख्यालय में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को तिरंगा विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया।

केंद्र का उद्घाटन BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) ने किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडे घर-घर में फहराए जाएंगे।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में तिरंगा झंडों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यालय (State Office) में स्टॉल खोला गया है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता (Freedom) के 75 साल (75 Years) पूरे होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

इस मौके पर कई अन्य उपस्थित थे

इस महोत्सव (Festival) के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। अभियान के दौरान देश के नागरिक अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराकर आजादी का उत्सव मनाएंगे।

इस मौके पर कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश Media प्रभारी शिवपूजन पाठक, सूरज चौरसिया, अशोक बड़ाइक, सरोज सिंह, गुनानंद महतो, उमाशंकर केडिया, सूर्यप्रताप, भूपेंद्र सिंह, अरविंद तिवारी, अवधेश दुबे, अजय दुबे, रणधीर कुमार दास सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker