Homeझारखंडझारखंड : महिला से JAP जवान ने की दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार

झारखंड : महिला से JAP जवान ने की दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार

Published on

spot_img

चतरा: एक शादीशुदा महिला (Married Woman) के साथ‎ बलात्कार (Rape) का प्रयास करने का मामला सामने आया है।‎ औद्योगिक नगरी टंडवा में एक ऐसी घटना सामने आयी कि चतरा पुलिस (Chatra Police) को शर्मशार होना पड़ गया।

बताया गया कि मगध से प्रभावित थाने क्षेत्र की एक गांव की एक 25 वर्षीय विवाहिता महिला के साथ JAP के जवान ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

इस संबंध में पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 21/23 में मुकदमा दर्ज करते हुए टंडवा पुलिस ने आरोपी JAP के जवान अमलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह जवान सिमरिया विधायक का अंगरक्षक (Simaria MLA Bodyguard) था। जो फिलहाल छुट्टी में गांव गया हुआ था। यह घटना 26 जनवरी की रात लगभग 11.45 की है।

झारखंड : महिला से JAP जवान ने की दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार Jharkhand: JAP jawan tries to rape woman, arrested

आरोपी दो बच्चों का बाप है

बताया गया कि आरोपी जवान अमलेश का मकान सराढू पंचायत में है। जानकारी के अनुसार सरस्वती पूजा के अवसर पर गुरुवार की रात हेचाबलिया में बुगीबुगी कार्यक्रम चल रहा था।

दर्ज बयान के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural Programme) में शामिल होने के बाद 25 वर्षीय महिला अपने घर पहुंची तभी आरोपी अमलेश घर पहुंचकर महिला के साथ छेड़छाड़ किया। इंस्पेक्टर (Inspector) बिजय कुमार के अनुसार छेड़छाड़ करने के बाद दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया।

इधर हो हल्ला होने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर बिजय कुमार ने पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद चतरा न्यायालय में 164 के तहत बयान भी दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दो बच्चों का बाप है।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...