झारखंड

तोरपा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी, अर्जुन मुंडा हुए शामिल

खूंटी: आजादी के 75 में अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) लगाने की Indian government की मुहिम को लेकर शनिवार को तोरपा में विशाल तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी निकाली गयी, जिसमें जनजातीय मोमलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तोरपा के MLA कोचे मुंडाा शामिल हुए।

आज से 15 अगस्त तक देश के हर नागरिक को राष्ट्र ध्वज फहराना

तिरंगा यात्रा तोरपा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर Main Road, हिन चौक होते हुए NHPC Gate के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक गयी और सभा में तब्दील हो गयी।

तिरंगा यात्रा में संत जोसेफ High School, संत अन्ना कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, संत तेरेसा बालिका मध्य विद्यालय, श्री हरि हाई स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के अलावा BJP कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने भाग लिया।

मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda) ने कहा कि आज से 15 अगस्त तक देश के हर नागरिक को अपने घरों और दुकानों में राष्ट्र ध्वज फहराना है।

आजादी का Amrit Mahotsav मनाया जा रहा है

उन्होंने कहा कि आजादी के वर्ष पूरे होने पर Prime Minister Narendra Modi के आह्वान पर पूरे देश में एक साल से आजादी का Amrit Mahotsav मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा और प्रभातफेरी निकालने का उद्देश्य लोगों में देया भक्ति और देश प्रेम की भावना जागृत करना है।

कोचे मुंडा ने कहा कि तिरंगा हमारी अन, बान और शान है। इसका सम्मान करना और देश की आजादी में अपनी कुर्बानी देनेवालों को याद करना हम सभी का दायित्व है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker