लोहरदगा पुलिस ने पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों को रांची से किया गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा जिला के भंडरा थाना की पुलिस ने पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों को रांची जिला के इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया।

इनमें हरिचरण लोहरा और चरवा उरांव शामिल हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

इन पर भंडरा थाना क्षेत्र के नंदनी जलाशय में पुल निर्माण कार्य के दौरान फायरिंग करने, मजदूरों की पिटाई करने, लेवी मांगने और पर्चा चस्पां करने का आरोप है।

थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस को तीन वर्ष से दोनों की तलाश थी।

छह जुलाई, 2018 को भंडरा के नंदनी डैम में पुल निर्माण के दौरान दहशत फैलाने के लिए इन्होंने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।

उन्होंने लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। पीएलएफआइ के नाम का पर्चा भी छोड़ा था। इसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर भंडरा थाना पुलिस ने गड़गांव स्थित उनके घर पर छापामारी कर दोनों को पकड़ा। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article