झारखंड : शादी में बजाय तेज आवाज में गाना, दर्ज हुई FIR

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: चंदवारा में शादी समारोह में तेज आवाज में संगीत बजाने पर सीओ ने मामला दर्ज कराया है। साथ ही म्युजिक सिस्टम को जब्त कर लिया है।

इससे पहले सीओ राम रतन बर्णवाल और बीडीओ संजय कुमार यादव ने गांवों का दौरा किया और चंदवारा थाने के पास बने चेकनाके पर वाहनों के ई-पास की जांच की।

आंशिक लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चंदवारा के सीओ राम रतन बर्णवाल और बीडीओ संजय कुमार यादव लगातार गश्त कर रहे हैं। वे प्रखंड के सभी पंचायतों में गश्त लगा रहे हैं।

साथ ही बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहे हैं।

मंगलवार की शाम भी चंदवारा में आंशिक लॉकडाउन का उल्लंघन कर शादी समारोह में तेज म्युजिक बजाने पर कार्रवाई की गई।

सीओ ने बताया कि चंदवारा में पानी टंकी के नजदीक अनिल राणा पुत्र इंद्रदेव राणा की शादी का कार्यक्रम चल रहा था।

उन्हें शिकायत मिली कि शादी समारोह में मोहन दास द्वारा तेज संगीत बजाया जा रहा है। इस पर वह और बीडीओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके बाद म्युजिक सिस्टम को जब्त कर लिया गया।

सीओ ने म्युजिक सिस्टम संचालक के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के गाइडलाइन का उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।

Share This Article