Latest Newsझारखंडरांची में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, अब रात में भी...

रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, अब रात में भी चलेगा अभियान…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Traffic System : शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था (Traffic System) को सुधारने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है।

अब रात में भी ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) द्वारा अभियान चलाया जाएगा। सड़क पर या घरों के बाहर गलत तरीके से खड़ी गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IG अखिलेश झा ने दिए कड़े निर्देश

Ranchi रेंज के IG Akhilesh Jha ने मंगलवार को ट्रैफिक SP कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर की सड़कों को जाम मुक्त और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

अब मुख्य और व्यस्त सड़कों पर अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही फुटपाथ को पैदल यात्रियों के लिए खाली रखना अनिवार्य होगा।

यदि कोई व्यक्ति फुटपाथ पर अतिक्रमण करता है तो उसे तुरंत हटा दिया जाएगा।

डिवाइडरों की होगी मरम्मत 

आईजी ने कहा कि शहर के कई स्थानों पर डिवाइडर टूटे हुए हैं, जिससे लोग शॉर्टकट लेने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं।

यह जाम की स्थिति पैदा करता है। ऐसे सभी डिवाइडरों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।

इसके अलावा, प्रमुख चौराहों से 50 मीटर की दूरी तक वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि लोग नियमों का पालन करें।

बैठक में ट्रैफिक SP, DSP, शहर के सभी आठ यातायात थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...