घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, महिला की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Uncontrolled Truck Rams into House : जमशेदपुर जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा आर्दश गांव (Bangurda Aardash village) में शुक्रवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक कच्चे मकान में अनियंत्रित ट्रक जा घुसा।

जिससे Truck की चपेट में आकर 29 वर्षीय आन्ना महतो गंभीर रुप से घायल हो गईं। वहीं आन्ना के पति सनातन महतो को भी चोटें आयीं हैं।

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए MGM Hospital में भर्ती कराया। जहां अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सनातन का इलाज चल रहा है।

Share This Article