तोपाचांची में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Youth Arrested with Country Made Pistol : धनबाद जिले के तोपाचांची पुलिस (Topachanchi Police) ने शुक्रवार की अहले सुबह देसी कट्टा (Desi Katta) के साथ एक युवक को गिरफ्तार (Arrest) किया।

गिरफ्तार युवक को Medical जांच के बाद जेल भेज दिया गया। युवक की पहचान भुइंया चितरो निवासी दिलदार आलम के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भुइंया चितरो में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री हो रही है।

जिसके बाद सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भुइंया चितरो में छापेमारी (Raid) की। इस दौरान तोपचांची पुलिस ने दिलदार आलम को उसके घर से देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया‌।

Share This Article