11 हजार वोल्ट के तार पर गिरी पेड़ की टहनी, भीषण गर्मी में घंटो बाधित रही बिजली

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

College Road Phuldungari Fell on 11 thousand Volt wire: जमशेदपुर (Jamshedpur) जिले के घाटशिला प्रखंड मुख्यालय परिसर के अंदर लगे एक विशाल पीपल के पेड़ की टहनी अचानक टूट कर कॉलेज रोड फुलडूंगरी (College Road Phuldungari) में 11 हजार वोल्ट के तार पर जा गिरी।

जिसके कारण कॉलेज रोड घंटों जाम रहा और गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। वहीं दूसरी और इस बदहाल गर्मी में बिजली भी 3 घंटे बाद आई।

हांलाकि इस घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग (Electricity department) की टीम मौके पर पहुंची और विशाल टहनी को काफी मशक्कत के बाद काट कर हटाया।

Share This Article