रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सेवा दिवस

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: देश में मोदी राज के शानदार सात साल रहे हैं। इस के उपलक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को सेवा दिवस मनाया।

भाजपा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने पूरे जिले में सेवा दिवस को लेकर पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी।

उनके नेतृत्व में हर प्रखंड, पंचायत, शहर, मंडल और गलियों तक में जरूरतमंदों के बीच भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में 7 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा की गई।

साथ ही कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य देशवासियों की सेवा करना है। इसी उद्देश्य से आज इस दिन को सेवा दिवस के रूप में पार्टी ने घोषित किया है।

इस दिन हर जरूरतमंद तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचें, इसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार की गई है।

रामगढ़ कैंट मंडल के उपाध्यक्ष सुशांत कुमार पांडे, ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी रोहित कुमार साहू और सांसद प्रतिनिधि मीडिया वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में डिवाइन ओंकार मिशन के प्रांगण में जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन और बच्चों के बीच में बिस्किट का वितरण किया गया।

पार्टी के नगर मंत्री अजीत गुप्ता ने कहा कि मौके पर गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। मोदी सरकार की सफलताओं को लोगों के बीच बताया गया। ताकि केंद्र की हर योजना का लाभ आम जनता को मिले।

Share This Article