Latest Newsझारखंडझारखंड में आज 4 लोकसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे बंद हो...

झारखंड में आज 4 लोकसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे बंद हो जाएगा प्रचार, डोर-टू-डोर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Election Campaign in Jharkhand : झारखंड (Jharkhand) में चार लोकसभा क्षेत्र में 25 में को वोटिंग (Voting) होनी है। ये क्षेत्र हैं- रांची (Ranchi), जमशेदपुर (Jamshedpur), धनबाद (Dhanbad) और गिरिडीह (Giridih)।

गुरुवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार (Election Campaign) का काम थम जाएगा।

23 मई शाम 5 बजे के बाद इन क्षेत्रों में न तो कोई चुनावी सभा होगी और न ही किसी प्रत्याशी के पक्ष में कोई लाउडस्पीकर से प्रचार ही कर पाएगा।

शुक्रवार को प्रत्याशी (Candidate) और उनके समर्थक डोर-टू-डोर (Door-to-Door) जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश और अपील कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि देश के छठे और झारखंड के तीसरे चरण के मतदान में अधिक संख्या में शहरी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे सपरिवार मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डालें।

रांची में सबसे अधिक उम्मीदवार

चारों संसदीय क्षेत्रों में कुल 93 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक रांची में 27, धनबाद और जमशेदपुर में 25-25 प्रत्याशी और गिरिडीह में 16 प्रत्याशी हैं।

82,18,506 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 42,06,926 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 40,09,290 है। थर्ड जेंडरों की संख्या 290 है।

अगर लोकसभा वार बात करें तो गिरिडीह में कुल मतदाता 18,64,660, धनबाद में 22,85,237, रांची में 21,97,331 और जमशेदपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 18,69,278 है।

मुख्य मुकाबला

रांची – संजय सेठ, (भाजपा) और यशस्विनी सहाय, (कांग्रेस)

धनबाद – ढुलू महतो, (भाजपा) और अनुपमा सिंह, (कांग्रेस)

जमशेदपुर – विद्युतवरण महतो, (भाजपा) और समीर मोहंती, (झामुमो)

गिरिडीह – चंद्रप्रकाश (आजसू), मथुरा महतो, (झामुमो), जयराम महतो (JBKSS)।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...