रांची में BJP की युवा आक्रोश रैली में हुई पत्थरबाजी मामले में 51 नामजद और 12 हजार अज्ञात लोगों पर FIR

रांची के मोरहाबादी में BJP की युवा आक्रोश रैली में हुई पत्थरबाजी मामले में रांची के लालपुर थाने में 51 नामजद और 12 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज किया गया है।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Stone Pelting Incident took place in Youth Protest Rally.: रांची के मोरहाबादी में BJP की युवा आक्रोश रैली में हुई पत्थरबाजी मामले में रांची के लालपुर थाने में 51 नामजद और 12 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को FIR दर्ज किया गया है।

इस संबंध में Executive Magistrate संजय कुमार के बयान पर दर्ज कराया गया है।

मामले को लेकर BNS की विभिन्न धराओं में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज धाराओं में शांति भंग करने, हत्या के प्रयास करने, काम में बाधा डालने सहित अन्य आरोप लगाये गये है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी में भाजपा की यवुा आक्रोश रैली के दौरान मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करने के लिए बैरिकेडिंग के पास जमा हो गये थे। उसी समय पुलिस ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट एवं पानी की बौछार किया।

इससे उग्र भाजपा कार्यकताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इसमें पुलिस के थानेदार सहित सात जवान घायल हो गये थे। जबकि भाजा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय सहित छह कार्यकता घायल हो गये थे।

इन सभी पर दर्ज हुई FIR

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष @yourBabulal , पूर्व मुख्यमंत्री @MundaArjun , रक्षा राज्य मंत्री @SethSanjayMP , नेता प्रतिपक्ष @amarbauri , @ShahiPratap, @bjpcpsingh, बीडी राम ( सांसद), भानु प्रताप शाही ( विधायक),आदित्य साहू ( सांसद), दीपक प्रकाश ( राज्यसभा सांसद ), अभयकांत प्रसाद ( सांसद ), प्रदीप वर्मा ( सांसद ), विद्युत वरण महतो ( सांसद), मनीष जायसवाल ( सांसद), नीलकंठ सिंह मुंडा ( विधायक), रणधीर सिंह ( विधायक), नीरा यादव ( विधायक), रामचंद्र चंद्रवंशी (विधायक), अपर्णा सेन गुप्ता ( विधायक ), कुशवाहा शशिभूषण मेहता (विधायक), पुष्पा देवी (विधायक), समरी लाल ( विधायक), केदार हाजरा (विधायक), राज सिन्हा (विधायक), यदुनाथ पांडेय (पूर्व सांसद), ढुल्लू महतो (सांसद), मधु कोड़ा (पूर्व मुख्यमंत्री), गीता कोडा (पूर्व सांसद), संजीव विजयवर्गीय (पूर्व डिप्टी मेयर, रांची), कर्मवीर सिंह (संगठन मंत्री, भाजपा), नवीन जायसवाल (विधायक), नारायण दास (विधायक), अमित मंडल (विधायक), आलोक चौरसिया, कौचे मुंडा, किशुन कुमार दास, विष्णुकांत राय, कुणाल यादव, अमरदीप यादव, वरुण साव, सुशील दुबे, अमित कुमार (पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष), रमेश सिंह, इंदुशेखर मिश्रा, प्रतुल नाथ शाहदेव (प्रदेश प्रवक्ता), शशांक राज, आरती कुजूर, सत्येंद्र तिवारी, मंगल मूर्ति तिवारी, गंगेस्वर यादव, विशाल गौतम, कृष्णकांत राय के खिलाफ केस दर्ज।

Share This Article