Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां सामने आया अजीबोगरीब मामला, तीन साल के दूधमुंहे बच्चे...

झारखंड में यहां सामने आया अजीबोगरीब मामला, तीन साल के दूधमुंहे बच्चे पर 107 का मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा: जिले में चैंकानेवाला एक मामला सामने आया है, जहां भूमि विवाद के मामले पर बंशीधर नगर थाना पुलिस ने तीन साल के बच्चे पर अनुमंडल न्यायालय में 107 का मामला दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी के आवेदन पर अनुमंडल न्यायालय ने विविध वाद संख्या 190 बाई 21 मामला दर्ज करते हुए सुनवाई शुरू कर दी है।

इधर, मामले के प्रकाश में आने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने 107 का मामला दर्ज होने के बाद वादी पक्ष के वकील से जानकारी उपलब्ध कराने के बाद बंशीधर नगर के थाना प्रभारी को शोकाॅज किया है।

थाना प्रभारी को शोकाॅज

इस संबंध में एसडीओ जयवर्धन कुमार ने कहा है कि थाना द्वारा तीन साल के बच्चे पर 107 किस परिस्थिति में किया गया, इस मामले की जानकारी प्राप्त होने के बाद थाना प्रभारी से कारण पूछा गया है।

साथ ही थाना प्रभारी को हिदायत दी गई है कि ऐसे मामले में पूरी तरह जांच करने के बाद ही रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

थाने के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला

मामला थाना क्षेत्र के ठरकिया गांव का है, जहां भूमि विवाद को लेकर बारोडीह गांव निवासी श्याम बिहारी सिंह के आवेदन के आलोक में ठरकीया गांव निवासी कामेश्वर साव के 3 वर्षीय पुत्र कृष्णा गुप्ता, शिवकुमार साव, कामेश्वर साव, राहुल साव व अभय गुप्ता पर 25 फरवरी 2021 को थाना के आवेदन के आलोक मे अनुमंडल न्यायालय ने 107 के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है मामला

बच्चे के पिता कामेश्वर साव ने बताया कि वर्ष 2016 में बारोडिह ग्राम के श्याम बिहारी सिंह से 7ण्30 डिसमिल जमीन खरीदी थी।

 इसके बाद भूमि पर शौचालय के साथ घर बना रहा था, इसी दौरान श्याम बिहारी सिंह ने थाना में आवेदन देकर काम बंद करवा दिया।

भूमि के तमाम कागजात थाना तथा अंचल कार्यालय में जमा किया तो संबंधित लोगों द्वारा सीमांकन कराने की बात कही गई।

उन्होंने बताया कि श्याम बिहारी सिंह के आवेदन के आधार पर थाना प्रभारी ने बिना जांच किए 3 साल के दूधमुंहे बच्चे पर 107 का मामला दर्ज कर दिया। इस मामले में पूरी तरह थाना तथा अनुमंडल कोर्ट जिम्मेवार है।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...