खुशखबरी! अब 18 वर्ष की उम्र से महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ

CM ने घोषणा की कि अब उनकी सरकार मंईयां सम्मान योजना की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष करेगी यानी अब 18 वर्ष की उम्र से इस योजना का लाभ मिलेगा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojna : राजधानी Ranchi के नामकुम (Namkum) में आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (MMSY) कार्यक्रम में रांची समेत पांच जिलों से बड़ी संख्या में महिला लाभुक शामिल हुईं।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने मंईयां योजना को लेकर बड़ी घोषणा की है।

CM ने घोषणा की कि अब उनकी सरकार मंईयां सम्मान योजना की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष करेगी यानी अब 18 वर्ष की उम्र से इस योजना का लाभ मिलेगा।

45 लाख महिलाओं का आवेदन हुआ स्वीकृत

CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया X के जरिए खुशी जाहिर की है कि राज्य सरकार ने महज एक महीना में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी सफलता हासिल की है।

करीब 48 लाख महिलाओं ने इसके लिए आवेदन दिया और करीब 45 लाख महिलाओं का आवेदन स्वीकृत किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए हर संभव कदम उठाती रही है इसी दिशा में ये महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article