शादी का झांसा देकर एक साल तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla Rape Case: जिले के भरनो में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (Rape ) करने का आरोपी मलगो गांव निवासी सइफ आलम को गिरफ्तार (Arrest) कर भरनो पुलिस बुधवार को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा गांव के ही एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था।

जब लड़की द्वारा शादी का दबाव दिया जाने लगा तो वह शादी से सीधे मुकर गया और गुमला में दूसरी लड़की से मांगनी कर लिया।

मंगनी होते ही पीडिता ने फिर से शादी का दबाव डालने लगी, लेकिन आरोपी सइफ आलम शादी करने से साफ इंकार करता रहा। थक हारकर कर पिछले वर्ष 18 नवंबर को सइफ के खिलाफ भरनो थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। केस दर्ज होते ही सइफ मलगो गांव से फरार हो गया।

आरोपी की तलाश में आईयो राजेन्द्र यादव द्वारा कई बार उसके घर में छापेमारी की। मोबाइल ट्रेस के आधार पर पता चला आरोपी रांची में है। फिर थाना प्रभारी अरबिंद कुमार द्वारा एक टीम का गठन कर सादे लिबास में रांची पहुंचे। जहां आरोपी राज मिस्त्री का काम कर रहा था।

Share This Article