झारखंड : प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर की थी युवती की हत्या, 48 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र के कुमांडीह पथ में औरंगा नदी से गत 28 अप्रैल को बरामद युवती के कंकाल के मामले का उद्भेदन शुक्रवार को पुलिस ने कर दिया।

पुलिस ने इस हत्या कांड में शामिल प्रेमी युगल पुनम कुमार और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दोनों आरोपी मनिका के रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूनम कुमारी के साथ मृतका सुशीला के परिजनों के साथ जमीन विवाद का मामला चल रहा था।

इसी बात को लेकर पूनम ने अपने प्रेमी पल्हेया गांव निवासी अशोक कुमार के साथ हत्या का प्लान तैयार किया।

प्रेमी युगल पहले तो सुशीला को बहला फुसलाकर औरंगा नदी उसके प्रेमी से मिलाने कहकर ले गए।

वहीं नदी किनारे दुपट्टा से सुशीला का गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आरोपियों ने गढ्ढा खोदा और उसे गाड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ की और दोषियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article