सोशल मीडिया X पर JMM ने लिखा ‘जय संविधान’

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM wrote ‘Jai Constitution’ on Social Media : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने दो शब्दों में प्रतिक्रिया दी है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सोशल मीडिया हैंडल X पर पार्टी ने लिखा ‘जय संविधान’ लिखा है। इस कमेंट के साथ हेमंत सोरेन की बड़ी दाढ़ी वाली फोटो है, जिसके पीछे एक शेर दहाड़ रहा है।

झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने भी X पर लिखा है सत्यमेव जयते! जय जोहार मेरे भाई हेमंत सोरेन। आपकी लड़ाई रंग लाई! मंत्री हफीजुल हसन ने ट्वीट कर Hemant Soren की रिहाई पर प्रसन्नता जताई है।

उन्होंने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट के इस फैसले ने झूठ की रेत पर तानाशाही ताकतों द्वारा बनाए गए महल को भी ढहा दिया है। सत्य कभी भी परास्त नहीं हो सकता।

आज झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत एवं अभिनंदन है।

उल्लेखनीय है कि Jharkhand High Court से बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करीब छह माह बाद शुक्रवार को राहत मिली है।

Share This Article