Latest Newsझारखंडशादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को...

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को तीन साल की सजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Koderma News : कोडरमा (Koderma) में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी।

लड़की के पिता के आवेदन पर कोडरमा थाना कांड सं 45/ 2022 और एसटी 61/2022 दर्ज किया गया था।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न सिर्फ लड़की को बरामद किया बल्कि उक्त युवक को भी गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की है। इसमें आरोपी मो रिजवी बेहरवाटांड़, थाना कोडरमा निवासी को 363 IPC के तहत दोषी पाते हुए तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

साथ ही Court ने 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर तीन माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामला साल 2022 का है।

अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक PP Angelina Warla ने किया। इस दौरान सभी 10 गवाहों का परीक्षण कराया गया। लोक अभियोजक PP Angelina Warla ने कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया।

जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता Kumar Roshan ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। Court ने सभी गवाहों और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...