Latest Newsझारखंडगर्मी की छुट्टी में घर आई नाबालिक ने की आत्महत्या, छानबीन में...

गर्मी की छुट्टी में घर आई नाबालिक ने की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Teenpahad Suicide: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के वृंदावन (Vrindavan) के क्रिल टोला में एक नाबालिग लड़की ने बीते रात्रि फांसी लगाकर खुदखुशी (Suicide) कर ली।

नाबालिग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तालझारी की वर्ग आठ की छात्रा थी और गर्मी की छुट्टी में अपने घर आई थी। छह भाई बहनों में तीसरे नम्बर पर थी।

रात्रि तक तक घर नहीं लौटी

परिजनों के अनुसार नाबालिग लड़की बीते शुक्रवार की संध्या लगभग चार बजे से ही घर में नहीं थी। परिजनों को लगा कि कही गयीं है। वही रात्रि तक तक घर नहीं लौटी जिस पर परिजनों ने घर के आस पास खोजबीन किया। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

वही शनिवार की सुबह नौ बजे लड़की का भाई मताल कर्मकार कुछ सामान लाने अपने बड़े पापा के घर के तरफ गया तो देखा कि उसकी बहन समान रखने वाले बिना दरवाज़े के कमरा में मृत पड़ी है और उसके पास ही साड़ी का फंदा बंधा हुआ है।

परिजनों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया पौलुस मुर्मू को दिया। पौलुस मुर्मू ने स्थानीय थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मो. शाहरुख, JSI महेंद्र कुमार बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच जांच किया और शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्डम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

वही इस संदर्भ में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या (Suicide) प्रतीत होता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। मामले को लेकर यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।

spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला विदेशी विश्वविद्यालयों के विद्वानों का प्रतिनिधिमंडल, विजन को सराहा

Delegation of Foreign Universities Meets Hemant Soren: मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को...

हिरासत में मौत मामला, हाईकोर्ट में रिकॉर्ड पर उठे सवाल, अगली सुनवाई 10 मार्च 2026 को

Custodial death case: झारखंड हाईकोर्ट में हिरासत में कथित यातना और मौत से जुड़े...

राज्य की सत्ता अब मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं है : तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav Said: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजद की...

हजारीबाग में नशा तस्करों पर शिकंजा, ब्राउन शुगर–गांजा के साथ 14 गिरफ्तार

Crackdown on Drug Dmugglers in Hazaribag : झारखंड के हजारीबाग जिले में नशा तस्करी...

खबरें और भी हैं...

हिरासत में मौत मामला, हाईकोर्ट में रिकॉर्ड पर उठे सवाल, अगली सुनवाई 10 मार्च 2026 को

Custodial death case: झारखंड हाईकोर्ट में हिरासत में कथित यातना और मौत से जुड़े...

राज्य की सत्ता अब मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं है : तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav Said: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजद की...