विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, केस दर्ज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sexual Exploitation : चुटिया (Chutiya) की एक विवाहिता ने तेली टोला निवासी सूरज साहू के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण (Sexual Exploitation) का आरोप लगाया है।

सूरज साहू के खिलाफ थाने में बुधवार को केस दर्ज कराया है। शादी का दबाव बनाने के बाद आरोपी युवक छह मई को उसके घर पहुंचा और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की है।

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह एक संस्था में काम करती है। इसी दौरान सूरज से जान-पहचान हुई। सूरज उसके घर आने-जाने लगा। इसी बीच उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा दिया।

आरोपी ने उसके साथ तीन साल से शारीरिक संबंध बना रहा है। शादी (Marriage) का दबाव बनाने पर आरोपी ने इंकार कर दिया। छह मई को उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article