विधायक अमर बाउरी ने की राज्यपाल से मुलाकात, कहा- दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचार की घटनाओं से कराया अवगत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व मंत्री और विधायक अमर कुमार बाउरी ने शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को झारखंड में दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचार की घटनाओं से अवगत कराया और मामलों को संज्ञान में लेने की अपील की।

बाउरी ने राज्यपाल से कहा कि प्रदेश में दलितों की जमीन लूटी जा रही है।  न्यूनतम मजदूरी पर काम लिया जा रहा है।

मना करने पर मारपीट की जाती है। प्रदेश में दलितों की स्थिति काफी खराब है।  उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है।

कहीं उनकी मौत भूख से हो जाती है तो कहीं ठंड से। कई परिवारों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है।

इन तमाम विषयों पर राज्य सरकार ने चुप्पी साध रखी है।  उन्होंने राज्यपाल से अपील की है कि वे इन मामलों में हस्तक्षेप करें।

केंद्र तथा राज्य सरकार को कहा जाए कि इन मामलों में हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवारों को न्याय दे।

बाउरी ने कहा कि राज्य में कई वैसे जिले हैं जहां दलितों के साथ अत्याचार की घटना आम हो चली है।

उन्होंने चाईबासा की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वहां विशेष समुदाय के लोगों ने शौचालय की सफाई से मना करने पर दलित परिवार के साथ मारपीट की।

पीड़ित परिवार पर लाठी-डंडों और ईंट-पतथर से हमला किया। बाउरी ने राज्यपाल के सामने साहिबगंज जिला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि पंकज मिश्रा उक्त जमीन पर आलीशान बंगला बनवा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन पर मामले में चुप्पी साध लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

जामताड़ा में महादलित तुरी परिवार के साथ विशेष समुदाय द्वारा मारपीट का मामला भी उठाया।

Share This Article