अपने उद्योगपति मित्रों के लिए झारखंड के जल, जंगल, जमीन पर है मोदी की नजर, खड़गे ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mallikarjun Kharge Election rally in Deoghar: शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने देवघर में चुनवी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जम कर निशाना साधा। कहा कि PM की नजर झारखंड की जल, जंगल और जमीन पर है।

PM ने अपने 20-25 बड़े उद्योगपति मित्रों को इसे सौंपने का काम किया है। BJP आदिवासी मुख्यमंत्री को देखना नहीं चाहती है। इसलिए इसने फर्जी मुकदमे में फंसा कर झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren को जेल में भेजने का काम किया।

सत्ता में आने पर 10 किलो अनाज देंगे मुफ्त

खड़गे ने मोदी सरकार के मुफ्त अनाज की स्कीम पर सवाल उठाते हुए बोला कि पीएम बोलते हैं कि मैं 5 किलो अनाज फ्री में देता हूं। क्या PM मोदी अपने घर से लेकर आ रहे हैं। कांग्रेस ने हरित क्रांति की है। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लोगों को 10 किलो अनाज मुफ्त देंगे।

गरीब महिलाओं के खाते में देंगे ₹100000 सालाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने देश में जातिगत जनगणना कराने की बात कही। कहा कि देश में पिछड़े, दलित और गरीब जनता की गणना होनी चाहिए। इससे उनकी वास्तविक स्थिति की सच्चाई सामने आएगी।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो महिलाओं के खाते में 1 लाख रुपये सालाना देगी। इससे महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है।

उन्होंने PM पर हमला बोलते हुए बोला कि कांग्रेस समानता की बात करती है, लेकिन PM Modi और अमित शाह समानता खत्म करना चाहते हैं।

Share This Article