भारी बारिश के कारण गिरी मिट्टी की दीवार, मलबे में रात भर दबी रही महिला, मौत

गिरिडीह जिले के सरिया थानांतर्गत लुतियानो गांव (Lutiano Village) में हुई भारी बारिश के कारण घर की एक मिट्टी की दीवार गिर गई।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mud Wall Collapses due to Heavy Rain : गिरिडीह जिले के सरिया थानांतर्गत लुतियानो गांव (Lutiano Village) में हुई भारी बारिश के कारण घर की एक मिट्टी की दीवार गिर गई।

हादसे में दीवार के मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौत (Death) हो गई है। रातभर महिला मलबे के नीचे दबी रही। शनिवार की सुबह लोगों ने मलबे में दबी महिला को देखा। जिसके बाद महिला के शव को बाहर निकाला गया।

बेटी ने चाचा पर लगाया हत्या का आरोप

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका मीणा देवी घर में अकेली रहती थी। संभावना जताई जा रही है कि मिट्टी की दीवार के मलबे में काफी देर तक दबे रहने के कारण महिला की मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर मृतका मीणा देवी की बेटी यशोदा कुमारी ने साजिश के तहत घटना को अंजाम देने का आरोप अपने चाचा पर लगाया है। यशोदा का कहना है कि उसकी मां घर में अकेली रहती थी। दोनों बहन ननिहाल में रहती हैं। यशोदा ने बताया कि पिता बाहर में रहते हैं जो कई सालों से घर नहीं आए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों का बयान भी लिया है।

Share This Article