NEET पेपर लीक : CBI ने धनबाद से बंटी शर्मा को लिया हिरासत में

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NEET paper leak Case : NEET पेपर लीक मामले में CBI ने शुक्रवार को धनबाद (Dhanbad) से बंटी शर्मा उर्फ बंटी सिंह नामक युवक को हिरासत में लिया है।

बंटी शर्मा को धनबाद के झरिया इलाके से हिरासत में लिया गया, जो बिहार के जहानाबाद जिले का निवासी है। सूत्रों के मुताबिक, CBI अधिकारी उसे पटना ले गये और शनिवार को विशेष अदालत में पेश करेंगे। हालांकि, CBI की ओर से इस हिरासत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

दो दिनों पहले अमन सिंह की हुई थी गिरफ्तारी

दो दिनों पहले, CBI ने धनबाद के सरायढेला स्थित बापू नगर निवासी अमन सिंह को गिरफ्तार किया था। अमन सिंह को रिमांड पर लेकर CBI पटना में पूछताछ कर रही है।

CBI सूत्रों के मुताबिक, रिमांड पर लिये गये आरोपियों से पेपर लीक मामले में मिले तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। इसके अलावा, पूर्व में हुई अन्य परीक्षाओं में उनकी संलिप्तता की जानकारी भी जुटायी जा रही है।

बंटी के फरार होने की थी सूचना

CBI की टीम बुधवार से धनबाद में कैंप कर रही थी। उस दिन CBI ने अमन सिंह के घर के अलावा गोविंदपुर (Govindpur) स्थित बंटी सिंह उर्फ बंटी शर्मा के घर पर छापा मारा था।

हालांकि, बंटी भागने में सफल रहा। बाद में, CBI ने उसकी XUV गाड़ी जब्त कर ली। गुरुवार की रात टीम ने झरिया में एक व्यक्ति के घर से बंटी को हिरासत में लिया।

SC को सौंपी रिपोर्ट

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को अपनी जांच रिपोर्ट Supreme Court को सौंपी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में NEET मामले की सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले की सुनवाई में EOU से जांच रिपोर्ट देने को कहा था। EOU के ADG नैयर हसनैन खान गुरुवार को जांच रिपोर्ट लेकर सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना हुए थे।

CBI जांच शुरू होने से पहले बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक की जांच EOU को सौंपी थी। EOU ने जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Share This Article