अब और इंतजार नहीं, कल से पूरे झारखंड में सक्रिय हो जाएगा मानसून, फिर झमाझम बारिश…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Monsoon in Jharkhand : 21 जून को झारखंड (Jharkhand) में मानसून (Monsoon) की एंट्री हुई थी। शुरू में इसका कुछ असर दिखा था, लेकिन बीच में यह बिल्कुल असरहीन हो गया।

अब मौसम विभाग (weather Department) का यह अनुमान है कि शनिवार यानी 29 जून से झारखंड के सभी क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

27 जून को भी राजधानी Ranchi सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हुई थी। 28 जून को भी ऐसी ही संभावना है।

मौसम वैज्ञानित अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 24 घंटों के बाद मानसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

29 जून से लेकर एक जुलाई तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान राज्य के सभी जगहों पर बारिश होगी।

यह झारखंड के पलामू, संताल से लेकर कोल्हान सभी हिस्सों में बरसेगा। पिछले 48 घंटे में पलामू में बिजली गिरने से तीन और अनगड़ा में एक की मौत की खबर है।

तीन से चार डिग्री गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अंदर कहीं कहीं बारिश हो सकती है। बारिश होने से राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी आएगी।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान गुमला समेत राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई।

कई दिनों से उमस की गर्मी झेल रही रांची में गुरुवार की शाम को बारिश हुईथी। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।

गुमला के भरनो में सर्वाधिक बारिश

सबसे अधिक बारिश गुमला के भरनो में 33.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। गढ़वा में 15.0 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 9.4 मिमी के साथ, गोड्डा, रामगढ़, लातेहार, हजारीबाग आदि जिलों में छिटपुट बारिश हुई।

राज्य में जून के दौरान अब तक 50.4 मिमी बारिश हुई। जो सामान्य बारिश 160.2 मिमी से 69 फीसदी कम है।

अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में गुरुवार को विभिन्न जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का 39.8 डिग्री दर्जी किया गया।

वहीं गढवा का तापमान 38.3 डिग्री और सरायकेला का 38.1 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के लिहाज से मानसून के स्थिति में पिछले दिनों की तुलना में कोई बदलाव नहीं आया है। यह बिहार, बंगाला और अन्य राज्य के कुछ और हिस्सों में कायम हुआ है।

झारखंड के रांची समेत कुछ और हिस्सों में इसके अगले एक-दो दिनों में यह प्रभावी होगा।

Share This Article