पलामू MRMCH में OPD ठप, हड़ताल पर रहे डाक्टर

कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर (Trainee Doctor Rape-Murder) घटना के विरोध में देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। AIIMS दिल्ली समेत सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित हैं। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू है।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

OPD stalled in Palamu MRMCH : कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर (Trainee Doctor Rape-Murder) घटना के विरोध में देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। AIIMS दिल्ली समेत सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित हैं। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू है।

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDS) के आह्वान पर मेदिनीनगर में पलामू प्रमंडलीय अस्पताल MRMCH में OPD सेवा बंद रही। डाक्टर हड़ताल पर रहे। केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रही। इस कारण इलाज के लिए रोगी परेशान रहे।

इमरजेंसी सेवा दे रहे डाक्टरों ने कहा कि कोलकाता की घटना बेहद शर्मनाक है। पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना चाहिए। सरकारी अस्पताल के अंदर बड़ी घटना हो जा रही है, यह सरकार के लिए शर्म की बात है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल रह रही है। जब डाक्टर अस्पताल के अंदर सुरक्षित नहीं तो सड़क पर उसकी उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ओपीडी की सेवा बंद की गयी है। इमरजेंसी में रोगियों का इलाज किया जा रहा है।

MRMCH में OPD बंद रहने से इलाज कराने आए मरीज एवं उनके परिजनों को भारी परेशानी हुई। पर्ची नहीं कटी। पाटन से आए एक बुजुर्ग मरीज ने कहा कि उसे अपना मुंह दिखलाना था। हड़ताल रहने के कारण इलाज नहीं करा पाए।

इसी तरह बेतला से आयी रूखसाना ने कहा कि उसे मरीज को भर्ती कराना था। पर्ची नहीं कटने के कारण भर्ती नहीं करा पायी। एक महिला ने कहा कि उसे अपने बच्चे का इलाज कराना था लेकिन केवल इमरजेंसी सेवा रहने के कारण प्रोपर इलाज नहीं हो पाया।

उल्लेखनीय है कि हर दिन MRMCH में OPD के माध्यम से 700 से 800 मरीज अपना इलाज कराते हैं।

उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त की सुबह कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल की Emergency Building के सेमिनार हॉल में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। वह नाइट ड्यूटी पर थीं। डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।

Share This Article