डबल मर्डर केस में हत्या के डर से चार आरोपियों ने किया सरेंडर

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News: पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जंगल में हुई दो लोगों की हत्या का खुलासा हो गया है। दो लोगों की हत्या करने वाले चार लोगों ने अपनी हत्या के डर से मनातू थाना में सरेंडर कर दिया, जबकि दो फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने गुरुवार को बताया कि 19 फरवरी को राजखेता टोला के अमवातरी के जंगल में दो व्यक्तियों के शव मिले थे, जिसमें से एक की पहचान चुनका गांव के दिनेश यादव के रूप में हुई थी, जबकि एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है।

फिरौती नहीं मिलने पर बंधकों को जान से मारने की धमकी

थाना प्रभारी ने बताया कि चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के फलेन्दा गांव के रहने वाले रामलाल यादव , विकास गंझू , राजगीर गंझू , नौडिहा बाजार के अन्ता गांव के विसम्बर यादव , मनातू के नागद गांव निवासी बसंत सिंह और कुंडीलपुर निवासी ईश्वरी सिंह का अपहरण अफीम के खेत से किया गया था।

जांच के दौरान पता लगा कि 17 फरवरी की रात बिपिन यादव, दिनेश यादव और अन्य चार अज्ञात अपराधियों द्वारा छह व्यक्तियों को अफीम के खेत से अपहरण कर बंधक बना लिया था और फिरौती के रूप में पैसे की मांग की जा रही थी। फिरौती नहीं मिलने पर बंधकों को जान से मारने की धमकी दी गई।

चार अपराधी  गिरफ्तार

अपहृत व्यक्तियों ने मौका पाकर दो अपहरणकर्ताओं पर हमला कर उन्हें मार दिया और सभी भाग निकले। दो साथियों की हत्या करने वालों को बिपिन यादव और उसके सहयोगियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जान बचाने की गुहार लगाते हुए चार अपहृत रामलाल यादव, विकास गंझू, राजगीर गंझू, विसम्बर यादव ने थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस हत्या में शमिल फरार बसंत सिंह और ईश्वरी सिंह की तलाश में जुट गई है।

Share This Article